पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

हल्द्वानी : शादी टूटने से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दी

हल्द्वानी।  रामपुर रोड चौकी क्षेत्र में शादी टूटने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवती सिडकुल में नौकरी करती थी, उसी कंपनी में काम करने वाले कोटद्वार निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा था। बाद में दोनों के बीच अनबन हुई तो दोनों अलग-अलग हो गए। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता रानीखेत में तय कर दिया। जैसे ही प्रेमी को यह बात पता चली तो उसने होने वाले दूल्हे और जेठ को युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के मध्य से भेज दी। एक माह पहले युवती की शादी कैंसिल हो गयी। तब से युवती गुमशुदगी रहने लगी थी और सिडकुल जाना भी बंद कर दिया। बुधवार को युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Related posts

एसआरएचयू जौलीग्रांट में इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू  

यातायात नियमों के उल्लंघन व ऑपरेशन मर्यादा के तहत 143 लोगों पर चालानी कार्यवाही

रुद्रप्रयाग जनपद के कई गावों में अतिवृष्टि ने मचाई भारी तबाही

admin

Leave a Comment