उत्तराखण्ड

हरेला पर्व पर संस्थाओं ने रोपे पौधे

रुड़की। हरेला पर्व पर कस्बे के आरएनआई इंटर कालेज, बीड़ी इंटर कालेज, थाना प्रांगण, नगर पंचायत समेत कई जगहों पर पौधारोपण किया गया। आरएनआई इंटर कॉलेज में पौधारोपण करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रामपाल ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। कहा कि वृक्ष हमारे जीवन रक्षक हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी से अलग न हों बल्कि उनका उचित संरक्षण भी आवश्यक है। इस मौके पर रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्य अशोक आर्य, सचिन धीमान, ऋषिपाल, प्रवीण गर्ग, शर्मिला नागर, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

डीएम अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं मॉप-अप दिवस कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक

भू-माफियाओं पर शिकंजा: पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

admin

कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड में पारंपरिक पुष्प एवं जड़ी-बूटियों द्वारा औषधीय हर्बल चाय का विकास’’ विषय पर किया जा रहा है शोध

admin

Leave a Comment