पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के तहत एक पीड़िता ने 13 जून को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि कर्मवीर नौटियाल निवासी इनायतपुर इब्राहिमपुर मसाई थाना भगवानपुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसके अलावा कोर्ट से भी आरोपी के वारंट जारी भी हुए थे। रविवार रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी कुड़कावाला चौक के पास बैठा है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक ममता रानी, कांस्टेबल मोहित, विक्रम शामिल रहे।

Related posts

शहीदों के आंगन की मिट्टी लेकर पहुचायेंगे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

नहीं रहे उत्तराखंड के फील्ड मास्टर दिवाकर भट्ट

admin

102 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment