पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

शिक्षा के लिए हर प्रकार से सहायता का वादा-मनमीत सिंह ढिल्लन

16,05,2023

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर नेहरूग्राम में बोर्ड की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाऐं व अभिभावक मौजूद रहे।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने हाईस्कूल के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में 10वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लन ने सभी शिक्षकों व बच्चों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव बच्चों का मार्ग दर्शन करते रहें। उन्होंने इस मौके पर सभी के सकारात्मक प्रयास को सहराया व छात्रों को शिक्षा को लेकर हर प्रकार से सहायता करने का वादा किया।

इस मौके पर उपप्रधानाचार्य ममता रावत ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।

Related posts

रुद्रप्रयाग : सीडीओ नरेश कुमार ने की वित्तीय वर्ष-2022-23 के अंतर्गत पशुपालन विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा किए गए विकास परक योजनाओं की समीक्षा

मनोरंजन : धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

admin

डीएम पाण्डेय ने किया नशा उन्मूलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल

Leave a Comment