उत्तराखण्ड क्राइम

रुड़की : दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म

रुड़की। घर में दिव्यांग किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 जुलाई को वह गांव से मुजफ्फरनगर एक अस्पताल में किसी परिचित को देखने के लिए गया था। इस दौरान उसकी पत्नी भी उसके साथ ही थी। घर में दो किशोरियों अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उनके घर में घुस आया। 12 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने दूसरी किशोरी को दुकान पर सामान लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर में कुछ बच्चों के आने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी रियाजुल के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

कैलाश गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, सीएम धामी समेत भाजपा के नेता रहे मौजूद

लोक संस्कृति एवं लोकपरम्पराओं को बढावा देते हैं मेले और कौथिग:  सीएम

शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आठ शिक्षक व 10 साहित्यकार हुए सम्मानित  

Leave a Comment