पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड राजनीतिक

भाऊवाला में हुई भाजपा सहसपुर विधानसभा के चारों मंडलों की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला

विकासनगर,10,03,2023

भारतीय जनता पार्टी के सहसपुर विधानसभा के चारों मंडलों की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला शुक्रवार को भाऊवाला में आयोजित की गई। कार्यशाला में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कार्यशाला में शिरकत कर रहे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज समाहित है। देश के विकास का विजन, सरकार का नजरिया और आम आदमी की बात अभिभाषण में शामिल है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद का यह ऐतिहासिक अभिभाषण है जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। विधायक पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आम आदमी के साथ चर्चा करने और उसकी खूबियां बताने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत आर्थिक और सामरिक शक्ति के तौर पर उभरा है। आज वैश्विक समस्याओं के निदान के लिए पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी की ओर देख रहा है। वैश्विक महाशक्तियों को इस बात का भी विश्वास है कि रूस-यूक्रेन विवाद का शांतिपूर्वक हल भारत के प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत को एक महाशक्ति मान चुका है, जो अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज और गतिविधि को कुचलने में सक्षम होने के साथ ही शांति का पाठ भी पढ़ाना जानता है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि जनता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। जनता की आशा और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी। इसके लिए उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने, सरल एप डाउनलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, दर्शन सिंह रावत, प्रमोद कुमार, सुरेश उनियाल, देवेंद्र थपलियाल, नंदन सिंह कंडारी, दीपक ठाकुर, प्रवीण पंवार, वीके शर्मा, निखिल गुसाईं, हर्षवर्धन, सुखवीर बुटोला, दयाराम जोशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री तथा 2024 तक क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाना हमारा संकल्प:  मुख्यमंत्री  

बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में उबाल

Leave a Comment