मनोरंजन

बहादुरगढ़ हरियाणा की साहित्यकार अर्चना गोयल ‘माही’ को मिलेगा काव्य रत्न सम्मान

neerajtimes.com-गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड प्राप्त ‘भारत के भारत रत्न’काव्य ग्रंथ में सहभागी रचनाकार के रूप में सम्मिलित बहादुरगढ़ हरियाणा की वरिष्ठ साहित्यकार अर्चना गोयल ‘माही’ को  ‘काव्य रत्न’ सम्मान से 15 मई को हिंदी भवन दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा!!

यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के तत्वावधान में आयोजित एक विशाल साहित्यिक आयोजन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. राजीव पांडे द्वारा आमंत्रित अनेक लब्ध प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति में  दिया जायेगा!

इतिहास में पहली बार भारत रत्न उपाधि से अलंकृत महापुरुषों पर 301 कवियों ने अपनी आन लाइन स्वरचित प्रस्तुतियाँ देकर इस भारत रत्न काव्य महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकोर्ड में दर्ज कराने में सफलता प्राप्त की की जिसमें अर्चना गोयल माही ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी पर अपनी रचना प्रस्तुत की। बहुत ही सराहनीय और सुंदर रचना और काव्यपाठ किया।

इस काव्य ग्रंथ का संपादन संकलन अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन संस्था के अध्यक्ष डा. राजीव पांडे तथा महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने किया है जिसमें अमेरिका ब्रिटेन दोहा कतर इंडोनेशिया नेपाल कुवैत अफ़्रीका कनाडा संयुक्त अरब अमीरात समेत भारत के विभिन्न प्रांतो के रचनाकारों ने सहभागिता की है।अपने आप में यह एक एतिहासिक उपलब्धि है।काव्य महाग्रंथ का लोकार्पण विभिन्न राजनीतिक सामाजिक एवं साहित्यिक हस्तियों द्वारा किया जाएगा।

Related posts

पर्यावरण – जि. विजय कुमार

admin

मनोरंजन : अक्षय की कैप्सूल गिल का नाम बदलकर हुआ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू, इसी साल होगी रिलीज

गजल – ऋतू गुलाटी

admin

Leave a Comment