पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

Parvatsankalp,15,04,2023

देहरादून। उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोंविद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने राजभवन में स्थित मृत्युंजय पंचकर्म केन्द्र का भी भ्रमण कर पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से सम्बधित जानकारी ली। उन्होंने इस केन्द्र को बनाये जाने के लिए राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सुजोक थेरेपी के सम्बन्ध में भी स्माइल सुजोक के डॉ मिनचुल पार्क और डॉ सुभाष से जानकारी ली और कहा कि इस थेरेपी को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर सविता कोविंद और गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

Related posts

राज्यपाल ने किया स्वामी रामतीर्थ जी के 150वीं जयंती वर्ष और रामतीर्थ केंद्र की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में आयोजित आत्म ज्ञान ज्योति समारोह में प्रतिभाग

सीएम ने की अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता

क्रॉप कटिंग के आंकड़ों से तय होती हैं कृषि योजनाएं और फसल बीमा दावे: डीएम

admin

Leave a Comment