उत्तराखण्ड

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया हिमालय संरक्षण को लेकर जागरूक

चमोली(आरएनएस)।  भावी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को हिमालय के संरक्षण, धरती को प्लास्टिक मुक्त रखने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।महाविद्यालय गोपेश्वर में स्व वित पोषित बीएड की छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुपों के माध्यम से रचनात्मक कार्यों के लिए समाज से अपील की। विभागाध्यक्ष डॉ आरके यादव, डॉ. समीक्षा, डॉ. रुपिन, डॉ. बबीता ने हिमालय के संरक्षण में सबकी भूमिका और इसके लिए साधना की तरह सहयोग की अपील की। प्लास्टिक मुक्त धरती का संकल्प के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये अपील की गई। इस दौरान चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों और पर्यटकों से अनुरोध किया गया कि वे प्लास्टिक और पालीथीन को साथ लेकर बिलकुल नहीं आए। बीएड की प्रवक्ता डॉ रुपिन ने कहा बीएड की छात्रा छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Related posts

धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग  

admin

सर्दियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए फूलगोभी, नहीं तो बढ़ सकती है समस्याएं

उत्तराखंड में कोरोना के 148 नए केस

Leave a Comment