पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

नाबालिग छात्रा से ई रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म

हरिद्वार(आरएनएस)।  किशोरी ने ई रिक्शा चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर सोमवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग छात्रा अपने परिजन के साथ कोतवाली पहुंची। परिजन ने जानकारी दी कि 25 मई को उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। एक ई रिक्शा चालक उनकी बेटी को सलेमपुर में एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस संबंध में किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

Related posts

बद्री विशाल का अपमान देखकर भी हँसते रहे माहरा , देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम

हरिद्वार : दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष की कठोर कैद

Leave a Comment