पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड क्राइम

नाबालिग छात्रा से ई रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म

हरिद्वार(आरएनएस)।  किशोरी ने ई रिक्शा चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर सोमवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग छात्रा अपने परिजन के साथ कोतवाली पहुंची। परिजन ने जानकारी दी कि 25 मई को उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। एक ई रिक्शा चालक उनकी बेटी को सलेमपुर में एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस संबंध में किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

Related posts

गांधी पार्क में मजदूरों का सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित

admin

योगी-धामी की जोड़ी ने किया विकास का शिलान्यास: स्कूल और बारात घर का लोकार्पण

admin

पौड़ी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के आंकलन को जायेगी संयुक्त टीम,मासौं और सैंजी गांव के 35 परिवारों का विस्थापन होगा

admin

Leave a Comment