पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना  

रुद्रपुर(आरएनएस)।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत  मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपध्याय मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी के हर्षिल में बादल फटने से भारी तबाही

admin

पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है : सीएम

admin

संतरा बनाम कीनू: जानिए इनके बीच का अंतर और इनके स्वास्थ्य लाभ

Leave a Comment