उत्तराखण्ड

दो घरों में लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  


रुद्रपुर(आरएनएस)। रिटायर पुलिस कर्मी समते दो घरों में लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है। सोमवार को अपने कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हरकराना पंतनगर निवासी रिटायर पुलिस कर्मी रमेश सिंह बिष्ट और ललित मोहन शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 27 अगस्त की रात चोर ने उनके घर में घुसकर जेवरात समेत नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। सोमवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी होगपुर थाना गदरपुर निवासी मौ़ हुसैन को पंतनगर नगला बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरात और नौ हजार की नकदी समेत कुल 5.20 लाख का सामान बरामद किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह जवाहर नगर में की गई चोरी के छुपाए सामान को ले जाकर बेचने की फिराक में था। बरामदगी माल के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना पंतनगर में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

Related posts

बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

admin

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म

दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में गरजीं महिलाएं  

Leave a Comment