उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून : राजभवन में पुस्तक विमोचन

उत्तराखंड,01,11,20,25

 

देहरादून। राजभवन में शनिवार को “माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज-वुमैंस लाइवलीहुड एंड इकोनॉमिक ट्रांजिशंस इन द हिमालयन रीजन एंड उत्तराखण्ड” पुस्तक का विमोचन हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस पुस्तक का विमोचन किया।

यह पुस्तक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. राजेन्द्र पी. ममगाईं एवं श्रुति ढौंडियाल द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। यह शोधकृति उत्तराखण्ड के छह जिलों के 900 परिवारों पर किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।

राज्यपाल ने लेखकों और दून विश्वविद्यालय की शोध टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अध्ययन “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” पहल की भावना को साकार करता है। यह पुस्तक न केवल महिला सशक्तीकरण को नई दिशा प्रदान करेगी, बल्कि नीति-निर्माण के क्षेत्र में भी उपयोगी साबित होगी।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण ही विकास की वास्तविक आधारशिला है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह अनिवार्य है कि महिलाएं सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की अग्रदूत बनें।

इस अवसर पर अपर सचिव रीना जोशी, दून विश्वविद्यालय की प्रो. स्वाति बिष्ट, रजिस्ट्रार दुर्गेश डिमरी और विवेक ममगाईं उपस्थित रहे।

Related posts

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो जी35 5G

सीएम धामी ने पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया  

मुख्यमंत्री ने 1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र  

admin

Leave a Comment