उत्तराखण्ड क्राइम

दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में गरजीं महिलाएं  

हल्द्वानी(आरएनएस)।  गत 28 जुलाई को हल्द्वानी में नाबालिग दिव्यांग छात्रा से हुई दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में कड़ा आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में शुक्रवार को दो दर्जन महिला संगठनों की दर्जनों महिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जुटीं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोपी नदीम को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इस आशय का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। हल्द्वानी में टेंपो व ऑटो चालकों के सत्यापन की भी मांग उठाई। कहा पीड़िता को जल्द इंसाफ नहीं मिलने पर महिलाएं सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगीं।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ

मुख्य सचिव ने दिए उत्तराखण्ड से 1500 युवाओं की विदेशों में प्लेसमेंट के लक्ष्य को दिसम्बर माह तक पूरा करने के निर्देश  

ग्राम प्रधानों ने किया एमएमएस का विरोध

Leave a Comment