उत्तराखण्ड क्राइम

दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में गरजीं महिलाएं  

हल्द्वानी(आरएनएस)।  गत 28 जुलाई को हल्द्वानी में नाबालिग दिव्यांग छात्रा से हुई दुष्कर्म की घटना से महिलाओं में कड़ा आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में शुक्रवार को दो दर्जन महिला संगठनों की दर्जनों महिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में जुटीं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुष्कर्म के आरोपी नदीम को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इस आशय का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। हल्द्वानी में टेंपो व ऑटो चालकों के सत्यापन की भी मांग उठाई। कहा पीड़िता को जल्द इंसाफ नहीं मिलने पर महिलाएं सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगीं।

Related posts

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कें भी किए दर्शन

admin

कब सुधरेगी अल्मोड़ा जिला अस्पताल की हालत, अव्यवस्थाओं का अम्बार

Leave a Comment