पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

त्यूनी पुल के पास एक घर में सिलेंडर के फटने लगी भीषण आग, 4 बच्चे फंसे; फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी

06,04,2023

विकासनगर। उत्तराखंड के इस शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। विकासनगर के त्यूणी बाजार में पुल के पास गैस सिलेंडर फटने से एक 4 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर के फटने के बाद मकान धू-धू कर जल रहा है। मकान के अंदर चार बच्चों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जो बच्चे फंसे हैं उनके नाम सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी से भी एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई।

बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया।

Related posts

कोरोना से सरकार को अधिक सतर्कता बरतनी होगी

admin

कांग्रेसियों ने आंगनबाड़ियों की मांगों का समर्थन किया  

प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन  

Leave a Comment