उत्तराखण्ड

काशीपुर : आग से घर का घरेलू सामान राख  

काशीपुर(आरएनएस)।  घर में लगी आग से लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मंगलवार को महुआखेड़ा गंज, आदर्शनगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र कल्लू सिंह के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। आग से घर में रखा फ्रिज, डबल बेड व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा जल्द ही परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। यहां नितिन कुमार, कुवंर पाल, हबीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

Related posts

गौचर में  हुआ किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन

admin

सेंट कैथरीन विश्वविद्यालय, सेंट पाॅल, मिनेसोटा के समग्र स्वास्थ्य और सामाजिक कार्य परास्नातक के विद्यार्थियों का दल आया परमार्थ निकेतन

हरिद्वार : महिला कल्याण विभाग द्वारा बाल देखरेख संस्था से मुक्त किशोर-किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल  

admin

Leave a Comment