उत्तराखण्ड

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा  

हरिद्वार(आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। परिवार बचाने के लिए इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। कहा कि इस बार का चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए हो रहा है। यह बातें उन्होंने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में रोड शो किया और मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संतों के साथ बैठक कर उनका आशीर्वाद भी लिया। ऋषिकुल मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कहां से कहां पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। अलगाववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा देकर खत्म करने का प्रयास किया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में किया प्रतिभाग

admin

राज्यपाल ने किया निहाल निहाल निहाल प्रोडक्शन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

admin

Leave a Comment