पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

हद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

देहरादून (आरएनएस),25,06,2022

सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा सौरभ बहुगुणा ने जनपद के शेरकी (मालदेवता) विकासखंड रायपुर के पंचायतघर प्रांगण परिसर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वृहद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर परिसर में वृक्षारोपण किया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार बनाकर पशु पालकों की आय में वृद्धि करने के सभी प्रयास किये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की चकबंदी हेतु सभी प्रकार के प्रयास किये जाने पर बल दिया गया एवं पलायन रोकने हेतु कृषि, पशुपालन एवं औद्यानिकी को महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला पशुपालको एवं 50 पुरुष पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देहरादून डा0 विद्यासागर कापड़ी द्वारा मंत्री एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका का उन्मूलन करना है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना अन्तर्गत पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कर इस रोग का उन्मूलन करना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालन तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पुलकित, सौरभ व अंकित से गैंगस्टर हटाने की याचिका निरस्त

मासी-दिल्ली रोडवेज बस सेवा के लिए मासी में प्रदर्शन

उतराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जल्द, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

admin

Leave a Comment