राजनीतिक राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश :विस चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम, दो निर्दलीय विधायक भाजपा में हुए शामिल

शिमला,09,06,2022

 

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नया घटनाक्रम सामने आया है। दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

पिछली बार देहरा से होशियार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे तत्कालीन मंत्री रवींद्र सिंह रवि के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भी तत्कालीन मंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। दोनों ही विस क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों विधायकों के टिकट भी पक्के माने जा रहे हैं, इसी शर्त पर दोनों पार्टी में शामिल हुए हैं।

Related posts

 हिमाचल प्रदेश : अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में मोबाइल साथ नहीं ले जा सकेंगे मुख्य सचिव

कमजोर इम्यूनिटी के 5 लक्षण…कभी न करें इग्नोर, वर्ना बीमारियों का घर बन जाएगा आपका शरीर

मांगटीका और माथा पट्टी में क्या अंतर है? जानिए दोनों के बीच का फर्क

admin

Leave a Comment