पर्वत संकल्प
मनोरंजन

भारी-भरकम बजट में बनाई गई है नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंड 2, बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म के लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का नाम है, अखंड 2। यह साल 2021 में आई अखंड का ही सीक्वल है। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के बजट पर चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि इसे मोटी लागत के साथ बनाया गया है।
फिल्म अखंड 2 को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी यह है कि यह फिल्म 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो बालकृष्ण के करियर में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। कहा यह भी गया है कि फिल्म की अधिकांश लागत को इसकी नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से वसूला जाएगा।
फिल्म अखंड 2 का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। अखंड का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। सीक्वल से भी काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। अपना भारी-भरकम बजट निकालने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मेकर्स नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म को व्यापक स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। अखंड 2 सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म के टीजर में इसकी झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। फिल्म अखंड 2 की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह सराईनोडु फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Related posts

रणबीर कपूर की रामायण में जटायु बनकर आए अनुपम खेर, दमदार पोस्टर हुआ जारी

admin

एक मंच दो मिस वर्ल्ड विनर: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर की गर्मजोशी भरी मुलाक़ात!

admin

मनोरंजन : तेलुगु और तमिल फिल्मों में दिलचस्पी, मगर मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं जाह्नवी, बताई वजह

admin

Leave a Comment