पर्वत संकल्प
उत्तर प्रदेश

ओजोन दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया जागरूक  

हल्द्वानी,20,09,2025

 

हल्द्वानी(आरएनएस)। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्थानीय जनता को ओजोन परत की महत्ता के बारे में बताया। रेलवे स्टेशन, डिग्री कॉलेजों, नैनीताल रोड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी सूचना सामग्री बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। यहां पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी‌ अनुराग नेगी ने बताया कि ओजोन परत की सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण जन-भागीदारी से ही संभव है।

Related posts

मेरठ के कबाड़ी बाजार में देह व्यापार का पर्दाफाश, ,25 लड़कियां बरामद

admin

महाकुंभ: सीएम धामी ने  सपरिवार पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर स्नान किया  

admin

गर्भवती पत्नी के पेट में बैठकर दबाया मुंह, महिला तो मरी ही बच्चा भी आ गया बाहर

Leave a Comment