पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बिजली कनेक्शन के लिए ईई का घेराव  

हल्द्वानी(आरएनएस)। छह माह बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने पर गुरुवार को भीम आर्मी ने ऊर्जा निगम के ईई का घेराव कर आक्रोश जताया। साथ ही विभागीय कार्मिक पर मीटर के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाया। बिजली कटौती से परेशान लोगों को अब नया कनेक्शन मिलना भी मुश्किल हो गया है। भीम आर्मी ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के तिकोनिया स्थित कार्यालय में कनेक्शन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छह माह पहले बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे मैसेज के अनुसार निर्धारित धनराशि विभाग में जमा कर दी गई।
सके बाद उनके पास आए अनजाने नंबर से मीटर लगाने के लिए रुपये की मांग की गई। इसके लिए मना करने पर पोल से मीटर तक की केबल लाने को कहा गया। जबकि विभाग को इसे लगाना होता है। इसकी जानकारी विभाग के अभियंताओं को भी दी गई, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है। कहा कि विभाग के कार्मिक लगातार नया कनेक्शन देने के लिए लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसकी जांच कर कनेक्शन देने की मांग की गई। ईई प्रदीप कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नफीस अहमद खान, विकास चौहान, हरीश लोधी, जीवन आर्य, फिरोज अहमद, रजनी जोशी, कैलाश पांडेय, महेश, केके बोरा, लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 72वॉं राजकीय गौचर मेले का – मुख्यमंत्री ने चमोली में 4.93 करोड़ लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण।

खाना खाने के बाद एक चम्मच खाएं सौंफ

खाद्य संरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नौ नमूने जांच के लिए भेजे

admin

Leave a Comment