पर्वत संकल्प
देहरादून

आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

-दैवीय आपदा प्रभावित छमरौली गांव, हैली से पहुंचाए गए 300 फूड पैकेट
-आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की डीएम स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

18,09,2025

 

देहरादून, आजखबर। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन की टीम आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तत्परता से राहत पहुंचाने में जुटी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से भोजन, पानी, आवास और राशन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा छमरौली गांव में 60 परिवारों के करीब 300 लोगों को हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए। वहीं फूलेत गांव से गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को एयर एंबुलेंस की मदद से उनके परिजनों के निर्णय पर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बीमार व्यक्ति का उपचार चल रहा है। दैवीय आपदा से प्रभावित कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांव में भी जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के साथ सितंबर और अक्टूबर दो महीने का राशन एक साथ वितरित किया गया। जिला प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ तत्परता से खड़ा है। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Related posts

थलीसैण उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को 214 करोड़ स्वीकृत  

admin

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने हासिल की देशभर में 48वीं रैंक

admin

एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र :  मुख्यमंत्री    

admin

Leave a Comment