देहरादून

हॉकी से मारपीट करने का दूसरा आरोपी भी पुलिस ने दबोचा

देहरादून। हॉकी से युवकों की मारपीट करने वाले दूसरे युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे थे।  उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवकों के साथ मारपीट करने वाले युवराज को गत दिवस गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अमन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से गुरूवार को पुलिस टीम द्वारा अमन को लक्ष्मणपुर विकास नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related posts

शहीद सम्मान यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित जिनकी शौर्यगाथा और बलिदान सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगेः मुख्यमंत्री

admin

चकराता विधायक ने समर्थकों संग थाना घेरा,  दस दिन के अंदर उचित कार्रवाई की दी चेतावनी

admin

04 मई को खुलेंगे भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  

admin

Leave a Comment