सेहत

टूटते-झड़ते बालों का कारण, आपकी ये आदतें, जल्द कर लें सुधार

क्या आपको भी समय से पहले ही हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो जरूरी नहीं है कि तनाव की वजह से ही आपके बाल झड़ रहे हों। आपकी कुछ हैबिट्स भी हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार साबित हो सकती हैं।
क्या आप हेयर वॉश के बाद गीले बालों में कंघी करने लगते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए जब आपके बाल सूख जाएं, आपको तभी उन्हें कंघी की मदद से सुलझाना चाहिए।
क्या आप बहुत ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल बनाते हैं? कसी हुई पोनीटेल या फिर जूड़ा बनाने की वजह से बालों की जड़ों पर जोर पड़ता है और बाल कमजोर होने लगते हैं। अगर आप हेयर फॉल की समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए।
जो लोग एक हफ्ते में दो से ज्यादा बार शैंपू करते हैं, उन्हें भी हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेयर वॉश के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना आपकी हेयर हेल्थ डैमेज हो सकती है।
तकिए के गंदे कवर की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको एक हफ्ते में कम से कम एक बार तकिए के कवर को जरूर धोना चाहिए।

Related posts

टमाटर किसे नहीं खाने चाहिए? ये 5 लोग भूलकर न लगाएं हाथ

admin

सेहत : तनाव को नियंत्रित करने में सहायक हैं ये पोषक तत्व, रोजाना करें इनका सेवन

admin

सेहत : रोजाना कुछ मिनट जरूर करें बर्पी एक्सरसाइज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

admin

Leave a Comment