पर्वत संकल्प
देहरादून

अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या मामले में सीएम धामी ने हरियाण के मुख्यमंत्री से की वार्ता

देहरादून। अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दंड सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया।
इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

दर्दनाक हादसा:   ट्राले से टकराई कार, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

admin

कक्षा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

parvatsankalp_editor

झाझरा में कूड़ा फेंकने वाली गाड़ी जब्त, वन विभाग की सख्त कार्रवाई

admin

Leave a Comment