पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

टिहरी : यमुना में गिरा पिकअप वाहन, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

टिहरी, आजखबर। रविवार सुबह नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से लदा पिकअप वाहन यमुना नदी किनारे गिर गया।  हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी अंतर्गत रविवार  सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी किनारे गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को निकाला। बताया जा रहा है कि दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 6.00 बजे की है, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था। वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वाहन सवार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें 108 की सहायता से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है।

Related posts

जब तक दूरस्थ त्यूणी हनोल में टावर नहीं लगेगा, तब तक टेलीकॉम कंपनियों को कोई परमिशन नहीं मिलेगी अन्यत्र।

admin

आगामी अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा  

admin

पर्याप्त पानी पीने के बावजूद शरीर हो सकता है डिहाइड्रेट, जानें इसके 5 संकेत

admin

Leave a Comment