पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया किसान मोर्चे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विकासनगर,parvatsanklp,29,09,2022

 

सेलाकुई में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीएम धामी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों तक पहुंचे, इसके लिए किसान मोर्चे की ओर से भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। यहां सेलाकुई में किसान मोर्चा की ओर से दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चेहर, प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर सहित भाजपा पार्टी के सेकड़ो कार्यकर्ता रहे शामिल।

Related posts

कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड में पारंपरिक पुष्प एवं जड़ी-बूटियों द्वारा औषधीय हर्बल चाय का विकास’’ विषय पर किया जा रहा है शोध

admin

तरबूज खाएं ही नहीं, चेहरे पर लगाएं भी… ऐसे करेंगे यूज तो कुछ ही दिन में स्किन करने लगेगी ग्लो

मनोरंजन : रिताभरी चक्रवर्ती का टाइम बेबी म्यूजिक वीडियो फैंस को कर रहा है एंटरटेन!

Leave a Comment