पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव : कोतवाली पुलिस ने पकड़ी दो लाख की शराब

बागेश्वर। पंचायत चुनाव को लेकर जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। शराब के तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने दो लाख की अवैध शराब पकड़ी है। 20 पेटी शराब व एक पेटी बियर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव में गांवों तक शराब पहुंचने की आशंका प्रबल रहती है। इससे चुनाव के दौरान अशांति आदि हो सकती है। इसपर पुलिस प्रभावी अंकुश लगा रही है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई हो रही है। कोताल कैलाश नेगी के नेतृत्व में चेकिंग कर रही पुलिस ने आरे पुल के पास से हर्षित सिंह पुत्र बिशन सिंह नेगी निवासी तहसील रोड तथा संजय उपाध्याय पुत्र ओम प्रकाश निवासी नुमाईशखेत के पास से 20 पेटी शराब और दो पेटी बियर बरामद की है। इस शराब को दोनों कार में ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related posts

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

admin

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दरबार साहिब में टेका मत्था

admin

सर्दियों के लिए बेहतरीन हैं इन 5 फैब्रिक के कपड़े, खरीदते समय रखें ध्यान

admin

Leave a Comment