पर्वत संकल्प
देहरादून

देहरादून : अनामिका राज और मणिका जोशी बने मिस टैलेंटेड

देहरादून, । सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सेंटरियो मॉल में मिस उत्तराखंड-2025 के सब कॉन्टेस्ट मिस टैलेंटेड और मिस बॉलीवुड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक्टिंग, डांस और सिंगिंग कर अपना टैलेंट दिखाया। इस मौके पर अनामिका राज और मणिका जोशी मिस टैलेंटेड चुनी गई।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी मिस उत्तराखंड-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंटरियो मॉल में सब कॉन्टेस्ट आयोजित हुए।जिसमें देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि जुलाई माह में ही मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। उन्होंने ये भी बताया कि पहली बार मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले का आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी, जबकि यहां की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। वही प्रतिभागी भी इसको लेकर बेहद उत्साहित है। इस मौके पर फिल्म अभिनेता अनिल शर्मा, मिस टैलेंटेड (2024) भूमि शर्मा, मिस उत्तराखंड (2022) ऐश्वर्या बिष्ट, मिस उत्तराखंड द्वितीय उपविजेता (2024) वंशिका नेगी,वरिष्ठ फिल्म अभिनेता बलराज नेगी,लेखक और निर्देशक आलोक जोशी आदि जजेज की भूमिका में उपस्थित रहे। साथ ही कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, न्यू एरा से राजीव कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘सामूहिक वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, गांव-गांव पहुंचेगा भाजपा संगठन

admin

थराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने किया बड़ा ऐलान, प्रभावित परिवारों को मिलेगी 5-5 लाख की सहायता

admin

Leave a Comment