पर्वत संकल्प
देहरादून

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन, सीएम ने किया शोक व्यक्त  

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष  विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर उनके देहराखास स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

देहरादून : बरसात के चलते भी आसन नदी में अवैध खनन जारी

admin

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड़ के मदरसों में स्कॉलरशिप वितरण में हुयी धांधली पर दिए जांच के आदेश,सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने के बाद मचा हड़कंप

admin

उत्तराखंड : 25 वर्षों में गांव-गांव खुले स्कूल, बदली शिक्षा की तस्वीर

admin

Leave a Comment