पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा : अपनी मां को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा कल्युगी पुत्र  गिरफ्तार  

अल्मोड़ा(आरएनएस)। तहसील भिकियासैंण अन्तर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली  के एक गांव में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से वारकर अपने मां की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।  बताया गया है, कि पटवारी क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी गांव निवासी 71 वर्षीय गांऊली देवी पत्नी मूसीराम  बुधवार सुबह अपने  बेटे आंनदराम को उसके घर कुछ सामान देने गई, किसी बात पर आंनद राम ने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे हत्या की सूचना मुखबिर से मिली। राजस्व टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां उसकी अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी, जिस पर राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया, और पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया, साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक गाऊली देवी अपने छोटे बेटे गोपालराम के साथ रहती थी। गोपाल राम ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी है। हत्यारोपी घर पर अकेले रहता था, उसके तीन बच्चे व पत्नी बाहर रहते हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र मे भय का माहौल है। राजस्व टीम मे कानूनगो जितेन्द्र थपलियाल, राजस्व उपनिरीक्षक नैलवालपाली महेश प्रशाद बिजल्वाण, राउपनि पंकज बिष्ट आदि शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

admin

आकाश इंस्टीट्यूट उत्तराखंड में JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन किया: 20 स्टूडेंट्स ने बहतरीन प्रदर्शन किया ; आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने

admin

बहरूपियों के चेहरे से नकाब हटाता ऑपेरशन कालनेमि

admin

Leave a Comment