पर्वत संकल्प
टिहरी गढ़वाल

कैंडल मार्च निकाल कर मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

नई टिहरी ।  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में बीती गुरूवार देर शाम को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों व व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंकवादियों के द्वारा किए गए नरसंहार का जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी भी कर केंद्र सरकार से आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पाकिस्तान का विरोध करते हुए उसे आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, कुलबीर रावत, महावीर सजवाण, एसपी लेखवार, रमेश रावत, श्याम सिंह असवाल, बच्चन सिंह रावत, शैलेंद्र नौटियाल, मनदेव रावत, शैलेंद्र रावत, सत्य प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

टिहरी : नहाते समय भिलंगना नदी में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लगा कोई सुराग

admin

ग्रामीणों की हर छोटी समस्या का करें निस्तारण: डीएम दीक्षित  

admin

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

Leave a Comment