पर्वत संकल्प
चमोली

उपजिलाधिकारी  ने  किया नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण

चमोली।  आगामी चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यस्थाएं चाक चौबंद की जा रही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी द्वारा चारधाम यात्रा से संबंधित निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी चमोली राज कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग 07 चमोली से नन्दप्रयाग तक सड़क सुधारीकरण कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।    उपजिलाधिकारी ने बताया कि नन्दप्रयाग भूस्खलन जोन में कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा तीन मशीने लगायी गयी हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 10 दिन के अन्दर सड़क के किनारे पड़े मलबे का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिससे पानी की निकासी सही ढंग से हो सके। उन्होंने एनएचआईडीसीएल को मशीने बढ़ाने और तहसीलदार नन्दप्रयाग को प्रतिदिन भूस्खलन जोन के कार्यो की प्रगति रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related posts

डीएम ने आरडब्लूडी एवं डीएलडीए के  निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

admin

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री

admin

मलबे में दबकर मां और बच्चों की मौत, पर मरते-मरते भी जिंदा रही ममता

admin

Leave a Comment