पर्वत संकल्प
सेहत

अगर आपको भी बार-बार आती है जम्हाई, तो ना करें इग्नोर हो सकती है कोई बड़ी बीमारी

जम्हाई हर किसी को आती है. जिसको लोग नजरअंदाज कर देते हैं. यह सोचकर की यह नींद या आलस की वजह से आ रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं होता है. बार-बार जम्हाई आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. आमतौर पर जम्हाई तब होती है जब शरीर को आराम चाहिए होता है या जब ब्रेन को ऑक्सीजन कम मिल रही होती है. लेकिन अगर आप बिना किसी थकान या नींद की कमी के लगातार जम्हाई ले रहे हैं, तो आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए.
स्लीप डिसऑर्डर
रिपोर्ट के मुताबिक जम्हाई लेना नींद की कमी और स्लीप डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है.  दिन में बहुत ज्यादा नींद आना यानी एक्सेसिव डे टाइम स्लीपीनेस सिर्फ आलस नहीं ड्राइविंग एक्सीडेंट, काम की गलतियों, मानसिक समस्याओं और लंबे समय तक होने वाली बीमारियों की भी वजह बन सकता है.
बीमारियां
ब्रेन ट्यूमर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बार-बार जम्हाई आना कभी-कभी ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक या मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी बीमारियों का साइलेंट सिम्प्टम हो सकता है.
हार्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा जम्हाई आना हार्ट अटैक या ब्लड सर्कुलेशन की प्रॉब्लम से भी जुड़ा हो सकता है.
शरीर के तापमान
शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में दिक्कत होने पर भी बार-बार जम्हाई आ सकती है. यह न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
जम्हाई के साथ चक्कर आना
याददाश्त में कमी
हाथ-पैर सुन्न होना
तेज़ सिरदर्द या ब्लर विजऩ
दिल की धडक़न तेज़ होना
क्या करें
नींद पूरी लें, कम से कम 7-8 घंटे
स्ट्रेस को कम करें
रोजाना फिजिक़ल एक्टिविटी करें
स्क्रीन टाइम कम करें
अगर लक्षण लगातार बने रहें, तो जल्द से जल्द न्यूरोलॉजिस्ट या कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह लें.

Related posts

सेहत : सोने से पहले फोन का उपयोग करना छोड़ दें, इससे मिल सकते हैं कई लाभ

admin

स्कैल्प सीरम का इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये फायदे

admin

बालों को स्टाइल करने के लिए हेयर कर्लर का करें इस्तेमाल, इन 5 बातों का रखें ध्यान

admin

Leave a Comment