Uncategorized

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को नई दिल्ली में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजभवन उत्तराखण्ड के डिजिटल और टेक्नोलॉजी पर आधारित नवाचारों का संकलन ‘‘गवर्नर्स डिजिटल हब’’  और  गुरु ग्रंथ साहिब जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर आधारित एआई-संचालित चैटबॉट ‘‘इटरनल गुरु’’ ब्रोशर्स भेंट किए। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड भ्रमण से प्रदेश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विकास को मिले नए आयाम के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

Related posts

सीएम धामी ने किया बृजवासी होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग  

admin

माथे से मुंहासें दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

नईदिल्ली : दिल्ली धमाके के बाद बढ़ाई जाएगी लाल किले की सुरक्षा, 200 कैमरे समेत ये होंगे इंतजाम

admin

Leave a Comment