पर्वत संकल्प
Uncategorized

अल्मोड़ा : अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनें विद्यार्थी, बनें अच्छे नागरिक

अल्मोड़ा(आरएनएस)। पीएम  राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रख्यात राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार वे परिश्रम कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने को कहा एवं हर क्षेत्र में श्रेष्ठता प्राप्त करने की संभावना बताई। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनने की भी अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से सदैव लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।उन्होंने कुलपति का विद्यार्थियों को दिए मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। कुलपति ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इनोवेटिव मॉडल्स की सराहना की। इस अवसर पर कुलपति ने विद्यालय की वेबसाइट का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में डॉ ललित, टी डी भट्ट, मदन सिंह, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धोनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

Related posts

हरिद्वार : झोपड़ी में आग लगने से फक्कड़ बाबा की जलकर हुई मौत

admin

दूसरे राज्यों में बन रही हैं दवाएं, ऊपर लिख रहे हिमाचल में निर्मित; छवि धूमिल करने का प्रयास

admin

वन और खनन तस्करों के वाहन सरकारी संपत्ति घोषित, हुए नीलाम

admin

Leave a Comment