पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

आगामी अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा  

हरिद्वार(आरएनएस)। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि कुंभ मेला भारत की राष्ट्रीय धरोहर है। यह विश्व पटल पर सनातन संस्कृति को संजोता है। धर्मसत्ता और राजसत्ता के समन्वय से हरिद्वार के आगामी अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। भूपतवाला के श्री चेतन ज्योति आश्रम में संतों के साथ बैठक में हरिद्वार में आगामी 2027 में प्रस्तावित अर्द्धकुंभ के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान युवा भारत साधु समाज के संतों ने प्रयागराज की तर्ज पर अर्द्धकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने का आह्वान किया।

Related posts

सेहत : गर्मियों में खाएं ये फल, पेट और दिमाग दोनों रहेगा ठंडा

क्या आपके पास सूती स्कर्ट है? जानें इसे स्टाइल करने के तरीके

admin

56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार अवसर – मुख्यमंत्री

Leave a Comment