पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश : छठवें दिन भी कार्यबहिष्कार पर डटे वनकर्मी  

ऋषिकेश(आरएनएस)। मुनिकीरेती स्थित नरेंद्रनगर वन प्रभाग कार्यालय में छठवें दिन मंगलवार को भी वनारक्षियों ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार पर डटे वनकर्मियों ने मांगों को दोहराते हुए निस्तारण होने तक आंदोलन पर डटे रहने की बात कही। मंगलवार को वन बीट अधिकारी-वन आरक्षी संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष काका कश्यप पहुंचे। उन्होंने धरने में आंदोलित आरक्षियों के साथ मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि संघ लंबे समय से मांगों को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेज रहा है। बावजूद, आजतक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिसके चलते संघ को कार्य बहिष्कार को फैसला लेना पड़ता है। उन्होंने वन आरक्षी अधिनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 लागू करने समेत अन्य मांगों को दोहराया। धरने में संघ की टिहरी इकाई अध्यक्ष विकास सेमवाल, सूरत सिंह गुसाईं, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर प्रसाद ममगाईं, विकास सेमवाल, विपुल कुमार, हेमंत बिजल्वाण, ऋषि प्रकाश, अमिता पैन्यूली, आकृति चमोली, किरन रावत, अंजनी रावत, आरती जुगत्वाण, प्रकाश सिंह, रामकृष्ण शाह, दीपक कुमार, पंकज भट्ट, अरविंद सिंह, पूजा शाह, कोमल सैनी, अमित सैनी, सचिन रौतेला, पूरण सिंह राणा, प्रदीप राणा, शीतल सिंह, संदीप पंवार, नैना चौहान, सीमा, विपुल कुमार, बिहारी लाल, मंजू असवाल आदि शामिल रहे।

Related posts

पीएनबी ने रक्षक योजना के तहत बहादुर सूबेदार मेजर पवन कुमार को सम्मानित किया

admin

पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, एक बीघा भूमि पर विकसित हो रही कॉलोनी ध्वस्त

admin

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी  

Leave a Comment