पर्वत संकल्प
सेहत

अंगूरों से करें त्वचा की देखभाल, बढ़ेगी चेहरे की चमक और मिलेंगे ये अन्य स्वास्थ्य लाभ

अंगूर एक खट्टा-मीठा फल होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यह फल एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल और विटामिन आदि से समृद्ध होता है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
अंगूर के जरिए आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं और उसे चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं।
आइए इस लेख में जानते हैं कि इस फल के जरिए त्वचा की देखभाल करने से हमारी त्वचा को क्या लाभ मिल सकते हैं।
त्वचा बनती है चमकदार और साफ
कई लोगों की त्वचा पर प्रदूषण या अन्य कारकों के चलते झाइयां या रंजकता होने लगती है। ऐसे में आपको अपने चेहरे पर अंगूर लगाकर अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए।
इस फल में मौजूद पोषक तत्व काले दाग-धब्बों और असमान रंगत को कम करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अंगूर के जरिए आपको चमकदार और निखरी हुई त्वचा भी मिल सकती है।
इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं।
बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम
अगर आपके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं तो अंगूर आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
इस फल में मौजूद रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह झुर्रियों और दाग-धब्बों का कारण बनने वाले मुक्त कणों से लड़ता है।
अंगूर कोलेजन को भी बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान दिखाई देती है। अगर आप इस फल के जरिए त्वचा की देखभाल करेंगे तो आपको महीन रेखाओं, झुर्रियों और झाइयों से छुटकारा मिल जाएगा।
मुंहासों से मिलता है छुटकारा
अंगूर को त्वचा की देखभाल का हिस्सा बनाने से जिद्दी दाग-धब्बे और मुंहासे भी दूर हो सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
इसके परिणामस्वरूप त्वचा गहराई से साफ हो जाती है और मुंहासे निकलने का खतरा कम हो जाता है।
इस फल के जरिए आप त्वचा को एक्सफोलिएट भी कर सकते हैं, जिससे रोमछिद्रों की सफाई होगी, ब्लैकहेड्स साफ होंगे और मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
धूप की क्षति से होती है सुरक्षा
सूरज से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेंट (ङ्क) किरणें त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं। ज्यादा देर तक धूप के संपर्क में रहने से त्वचा जल सकती है या टैनिंग हो सकती है।
ऐसे में आप धूप की क्षति से सुरक्षित रहने के लिए अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर धूप की क्षति के खिलाफ सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत बनाते हैं।
हालांकि, इसे सनस्क्रीन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
त्वचा होती है हाइड्रेट
जिन लोगों की त्वचा शुष्क और रूखी होती है, उन्हें त्वचा की देखभाल में अंगूर को जरूर शामिल करना चाहिए। यह फल त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट कर सकता है, जिससे रूखेपन की समस्या दूर हो सकती है।
अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिस कारण यह फल त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और मॉइस्चराइज भी हो जाएगी।

Related posts

सर्दियों के लिए बेहतरीन हैं इन 5 फैब्रिक के कपड़े, खरीदते समय रखें ध्यान

admin

अपनी डाइट में इन तरीकों से शामिल करें मल्टीग्रेन, स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद

admin

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खाएं ये आइसक्रीम, 30 मिनट में हो जाती हैं तेयार

admin

Leave a Comment