पर्वत संकल्प
देहरादून

नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने  की पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में  नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।
देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, विनय रोहेला, विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम नमामि बंसल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

डीएम बंसल ने स्टांप चोरी के 47 मामले पकड़े

admin

एनजीओं, सिविल सोसाइटी, सामाजिक संस्थाओं एवं निजी विशेषज्ञों के सुझाव को भी माने, सरकारी अधिकारी अपनी सीमाओं में सीमित ना रहे, व्यापक दृष्टिकोण के साथ काम करे ,मुख्य सचिव

युवा महोत्सव के दूसरे दिन स्पोर्ट्सटेक हैकाथॉन, मुर्गाझपट एवं दर्शन फर्सवाण के गीतों ने बांधा समां

admin

Leave a Comment