पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

जनता की सेवा करें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि :सीएम

रुद्रपुर(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में गुरुवार को आम जनता की समस्याए सुनीं। यहां टनकपुर, बनबसा और खटीमा के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष व सभासद भी सीएम से मिले। सीएम ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनता की सेवा करने की अपील की। इस दौरान खटीमा के पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी रामू को मुख्यमंत्री धामी ने उनके विवाह की वर्षगांठ पर बधाई दी। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, खटीमा के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी, बनबसा की नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, टनकपुर के पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, जीवन धामी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या, सावित्री कन्याल, सतीश गोयल, जीसान अहमद, हिमांशु बिष्ट, विमला बिष्ट, रवि सक्सेना सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

बिजली का बिल जमा न करने वालों पर ऊर्जा निगम सख्त, 573 कनेक्शन काटे

admin

फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो गिरफ्तार

admin

नारी शक्ति को निर्णय मंचों पर मिले भरपूर अवसरः  डॉ. धन सिंह रावत

admin

Leave a Comment