पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने किया  ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन  

देहरादून(आरएनएस)।    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों आदि में दिए गए 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा जागरूकता आदि से जुड़े विषयों पर केंद्रित है।
आत्मा के स्वर के तीसरे खण्ड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिनकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे संबोधन सुन सकते हैं। इससे पुस्तक डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और प्रभावी हो गई है। इससे पूर्व ‘आत्मा के स्वर’ के दो खण्ड पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले राजभवन सूचना परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित राजभवन सूचना परिसर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

वसंतोत्सव के पहले दिन में आईएमए, पीएसी और होमगार्ड के जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

admin

लिप ऑयल या लिप बाम: लंबे समय तक मेकअप के लिए कौन-सा उत्पाद है बेहतर?

admin

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

admin

Leave a Comment