पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में बीएलओ  को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखण्ड  में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में बीएलओ  को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

आईओएल स्पोर्ट्स मीट–2025: क्रिकेट व हॉकी में ओएलएफ का शानदार प्रदर्शन  

admin

जमीन विवाद में फिर घिरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहलवान

मेकअप करते समय ये गलतियां हो जाएं तो ऐसे करें ठीक

admin

Leave a Comment