उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव में 30 फीसदी लोग नहीं दे पाए वोट : आर्य

हल्द्वानी(आरएनएस)।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से 30 फीसदी लोग वोट नहीं दे पाए। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। सरकार, निर्वाचन आयोग और सरकारी मशीनरी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को यहां स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से उनका मताधिकार छीनने का काम सरकार कर रही है। अपना मताधिकार बचाने के लिए जनता को सविनज्ञ अवज्ञा की तरह आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इसलिए चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है। इसका अनुमान कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही जता दिया था। इतने लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गए और जिनके ऊपर इसकी जिम्मेदारी है, उन पर कोई कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान नहीं है। आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार जिले में रुड़की, भगवानपुर व अन्य जगह भाजपा ने पुलिस से मतदाताओं पर लाठी चलवाई। विधायक ममता राकेश तक भाजपा का उत्पीड़न देखकर रो पड़ीं। कहा कि इतना सब कुछ करने के बाद भी जनता ने भाजपा को सबक सीखा दिया है। राज्य के सभी नगर निगमों में भाजपा हार रही है। कांग्रेस की जीत की शुरुआत हल्द्वानी नगर निगम से होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मंगलवार को केदारनाथ धाम का दौरा

उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह लेगा धामी शपथ, साथ ही नए मंत्री भी लेंगे शपथ

admin

अधिवक्ताओं हेतु एक करोड़ की लागत से नव निर्मित चेम्बर का किया लोकार्पण

admin

Leave a Comment