उत्तराखण्ड

डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, विधायक ने दिया समर्थन

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना और कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। इंजीनियरों ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति सदन में प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन को समर्थन देने अल्मोड़ा-बारामंडल विधायक मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ शक्ति सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। विधायक तिवारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में विकास कार्यों में तेजी आनी चाहिए, लेकिन इंजीनियरों की हड़ताल से कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान लंबित होने से वे भी परेशान हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों पर इसका असर पड़ रहा है। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों का समाधान, समयबद्ध पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, विभागीय ढांचे में सुधार और सेवा शर्तों को बेहतर बनाना शामिल है। इसके अलावा अभियंताओं के अधिकारों में वृद्धि और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी लंबे समय से लंबित है, जिस पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी और पूरन रौतेला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सहायक अभियंता पुनीता राठी, मंडल सचिव दीपक मटियाली, मंडल महामंत्री हिमांशु जोशी, शाखा अध्यक्ष पूरन रावत, शाखा सचिव हितांशी नैनवाल और जनपद अध्यक्ष गणेश जोशी, जीवेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

Related posts

भू कानून की मांग को लेकर पूर्व विधायक भीमलाल आर्या का विधानसभा के गेट पर हंगामा

admin

वर्ड्स रिदम इमेजेस और आर्यन ग्रुप संस्था सामाजिक संस्थानों के लिए सामाजिक परिवर्तन के लिए कहानी कहने का प्रशिक्षण आयोजित करते हैं

क्रिकेट खेलने की चाहत ने सेलाकुई के 12वीं के छात्र को महाराष्ट्र के रेस्टोरेंट में पहुंचाया

Leave a Comment