उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की कार जब्त

हल्द्वानी(आरएनएस)।  एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। पहली कार्रवाई के तहत एनडीपीएस में नामजद एक आरोपी की कार को जब्त किया गया है, दो अन्य बाइकों की जांच चल रही है। आरोपी की वित्तीय जांच के दौरान पाया गया कि उसके पास मौजूद इन संपत्तियों का स्रोत वैध आय नहीं था।एसएसपी के मुताबिक पिछले साल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने नारायण दत्त परगांई निवासी कुकना मुक्तेश्वर को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। विवेचक भुवन सिंह राणा की जांच में आरोपी के पुत्र के नाम दर्ज तीन वाहन प्रकाश में आए थे, जिनमें एक अर्टिगा कार और दो बाइकें शामिल थीं। अभियुक्त इन वाहनों को खरीदने के लिए अपनी वैध आय का कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सका। नैनीताल पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को इन संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। सक्षम प्राधिकारी ने कार को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्त करने के निर्देश दिए। आरोपी पूर्व में भी काठगोदाम में चरस के साथ पकड़ा गया था। इस कार्रवाई के बाद एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन ने एसएसपी नैनीताल को फोन कर सराहना की है।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सकः  डॉ. धन सिंह रावत

admin

यूपी बोर्ड : अब 10 मिनट में शिक्षक को जांचनी होगी एक कॉपी, मोबाइल रखना होगा ऑफ

admin

वजन घटाने के तमाम पैंतरें हो चुके हैं फेल तो आज से ही शुरु कर दें कार्डियो एक्सरसाइज, वेट लॉस के साथ साथ दूर होंगी बीमारियां

Leave a Comment