पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड हरिद्वार

किशोरी ने चार लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

रुड़की,16,12,2025

 

रुड़की(आरएनएस)।  क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे एक परिवार की किशोरी को रविवार रात चार लोग जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बेसुध हालत में उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वे परिवार सहित गन्ना कोल्हू में काम करते हैं। बीते रविवार की रात उन्होंने घर में लेट रही बेटी को आवाज लगाई, लेकिन कई बार पुकारने के बाद भी उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो किशोरी वहां से गायब थी। परिजनों ने आसपास किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

Related posts

बहरूपियों के चेहरे से नकाब हटाता ऑपेरशन कालनेमि

admin

डीएम अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुआ जनसुनवाई का आयोजन, 82 शिकायतें दर्ज

सीएम धामी ने किया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Leave a Comment